Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में जमीन खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा जल्दी कीजिए, क्योंकि अगले महीने से देहरादून में अपना आशियाना बनाना महंगा हो जाएगा। देहरादून में जमीन के सर्किल रेट बढ़ने वाले हैं। नए सर्किल रेटों में कुछ बदलाव के बाद इसे नवंबर में लागू किया जा सकता है। यही नहीं पहले से निर्धारित सर्किल रेटों में भी बढ़ोतरी हो सकती है। सर्किल रेट में दस से 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी होने वाली है। डीएम सी रविशंकर ने इस संबंध में जिला मूल्यांकन समिति को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे पहले साल 2018 में भी नए सर्किल रेट तय किए गए थे, जिन्हें जनवरी 2019 में लागू गिया गया था। इसके साथ ही अगले वित्तीय वर्ष के लिए भी सर्किल रेट तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। जिला मूल्यांकन समिति ने नए सर्किल रेट की लिस्ट डीएम को मार्च में ही भेज दी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने की वजह से सर्किल रेट पर कोई फैसला नहीं हो सका।