Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: भारतीय सेना के प्रमुख बिपिन रावत एक बार फिर उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। सेना प्रमुख आज चमोली पहुंचेंगे, जहां वो मलारी क्षेत्र का दौरा करेंगे। सेना प्रमुख के दौरे की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। प्रशासन ने दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सेना के कई उच्च अधिकारी भी आज सुबह ही मलारी पहुंच चुके हैं। गुरुवार को सेना प्रमुख हेलीकॉप्टर से मलारी पहुंचेंगे। मलारी क्षेत्र चमोली जिले के अंतर्गत आता है। सेना प्रमुख का मलारी में आम लोगों से मिलने का कार्यक्रम भी है। वो स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। उनके साथ अखरोट के पौधों का रोपण करेंगे।