एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए विधायक मनोज रावत को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई..पढ़ें पूरी खबर
-
कोमल
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Attempt to burn congress mla in uttarakhand with petrol two arrested
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग से कांग्रेस विधायक मनोज रावत को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। दिन दहाड़े हुई इस घटना से पूरा प्रदेश स्तब्ध है। मामले में कहीं ना कहीं सुरक्षा में हुई चूक भी शामिल है। घटना में विधायक मनोज रावत बाल-बाल बच गए। विधायक के गनर ने एक आरोपी को उसी वक्त पकड़ लिया था, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने बाद में पकड़ा। इस तरह जानलेवा हमले के कुल 2 आरोपी पकड़े गए हैं। घटना अगस्त्यमुनि क्षेत्र की है। जहां केदानरनाथ विधानसभा के बाड़व में एक कार्यक्रम हो रहा था। केदारनाथ विधायक मनोज रावत भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान एक ग्रामीण वहां पहुंचा और विधायक पर पेट्रोल डालने की कोशिश की। वो तो शुक्र है कि सुरक्षाकर्मी चौकन्ने थे, और उन्होंने पेट्रोल डाल रहे आदमी को तुरंत पकड़ लिया। खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें - अयोध्या फैसला: उत्तराखंड में आज स्कूल-कॉलेज बंद, हाई अलर्ट जारी..धारा 144 लागू
दूसरे आरोपी को पुलिस ने बाद में गिरफ्तार किया। पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, अशेाक कुमार ने बताया कि रुद्रप्रयाग के पास अगस्तमुनि क्षेत्र में हुई इस घटना में विधायक रावत बाल-बाल बच गए, वो सुरक्षित हैं। उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। दो आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामला आपसी रंजिश का लग रहा है, क्योंकि गुरुवार को विधायक का कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। वहीं मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने घटना की निंदा की। उन्होंने विधायक मनोज रावत को सुरक्षा देने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।