Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: आपदा से ऊबर रही केदारघाटी को संवारने के प्रयास रंग ला रहे हैं। क्षेत्र के विकास के लिए नई योजनाएं बनाई जा रही हैं, योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम भी शुरू हो गया है। जल्द ही केदारनाथ में प्रसाद योजना के अंतर्गत दूसरे चरण का काम शुरू हो जाएगा। योजना के तहत केदारनाथ धाम में ओपन म्यूजियम बनेगा, जहां काफी कुछ खास होगा। राज्य सरकार केदारनाथ में ओपन म्यूजियम बनाने जा रही है, जहां प्राचीन मूर्तियां प्रदर्शित की जाएंगी। इस पर औपचारिक सहमति बन चुकी है। रविवार को केंद्रीय सचिव राघवेंद्र सिंह, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह और सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। साथ में डीएम मंगेश घिल्डियाल भी थे।