Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में ये हो क्या रहा है? गांव तो खाली हैं पर उस कोढ़ में खाज का काम कर रहे हैं बाहर से आए कुछ लोग। कहानी कुछ इस तरह से है कि मेरठ का एक तथाकथित बाबा पौड़ी गढ़वाल में अपना आश्रम बनवा रहा है और उसके चेले गांव में मौजूद अपाहिज महिला और उसकी बच्ची को धमका रहे हैं। ये मामला अब उप जिलाधिकारी लैंसडौन के पास पहुंच गया है। हद तो तब हो गई जब इस बात की रिपोर्ट लिखने वाले संवाददाता इंद्रजीत असवाल को ही वॉट्सऐप के जरिए धमकी दी गई। हम आगे आपको इसका वीडियो भी दिखा रहे हैं। ये पूरी खबर जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड जयहरीखाल के मंजकोट गांव की है। यहां पर एक कथित बाबा चंद्रमोहन आश्रम बनवा रहा है। चंद्रमोहन..जो कि मेरठ में रहता है। आश्रम के निर्माण में मेरठ से आकर मजदूर लगे हैं। गांव वालों का आरोप है कि यहां बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ये बाहरी लोग गांव वालों को धमकाते हैं, कोई इनका विरोध करता है तो उसे पीटते भी हैं। यही वजह है कि गांव वाले बेहद डरे हुए हैं। इस बारे में गांव वालों ने राजस्व पुलिस से शिकायत भी की थी, पर कोई फायदा नहीं हुआ। आगे पढ़िए