पहाड़ में स्कूल बदल रहे हैं और अब मास्टर जी भी बदले-बदले नजर आएंगे, शिक्षकों को स्कूल में आई कार्ड पहनकर आना होगा...
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Government school teachers of Uttarakhand will be seen with i-cards
देहरादून: पहाड़ के स्कूल बदल रहे हैं, शिक्षा व्यवस्था बदल रही है और अब जल्द ही मास्टर जी भी बदले-बदले नजर आएंगे। अब शिक्षकों के लिए स्कूल में आई कार्ड पहनना अनिवार्य होगा। ये राज्य का नहीं, बल्कि केंद्र सरकार का फैसला है, जिसे अगले महीने से लागू किया जाना है। अगले महीने से सरकारी स्कूलों को टीचर आई कार्ड पहन कर स्कूल पहुंचेंगे। शिक्षकों के आई कार्ड के लिए केंद्र सरकार ने 18 लाख रुपये का बजट जारी किया है। हर टीचर के आई कार्ड के लिए 50 रुपये भेजे गए हैं। टीचरों को बायोमैट्रिक्स आई कार्ड पहनकर स्कूल आना होगा। जिसमें शिक्षक का नाम, स्कूल का नाम, एंप्लाई कोड और पदनाम लिखा होगा। हर टीचर की जानकारी कोड के जरिए आसानी से मिल सकेगी। उत्तराखंड के प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों के 36000 शिक्षक अगले महीने से आई कार्ड पहने दिखेंगे।
यह भी पढ़ें - उड़ता उत्तराखंड: नशे के 554 इंजेक्शनों के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार
आपको बता दें कि इससे पहले शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने शिक्षकों के लिए ड्रेसकोड लागू करने का फरमान जारी किया था, जिस पर खूब बवाल हुआ। शिक्षक यूनिफॉर्म में स्कूल आने को तैयार नहीं हुए, उनके विरोध के आगे सरकार को भी झुकना पड़ा। ये योजना डब्बे में चली गई। बाद में शिक्षा मंत्री ने स्मार्टफोन से जियोलोकेशन के जरिए शिक्षकों की हाजिरी लगवानी चाही, पर ये योजना भी लागू नहीं हो सकी। अब प्रदेश के शिक्षकों के लिए आई कार्ड अनिवार्य किए जा रहे हैं। इस फैसले को शिक्षकों ने भी मान लिया है। अगले महीने से सरकारी स्कूल के शिक्षक आई कार्ड पहनकर स्कूल आएंगे।