Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: हैदराबाद में डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और हत्या ने एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है। महिलाओं का सड़क पर चलना सुरक्षित नहीं रह गया है। अकेली महिलाओं के साथ अपराध होने की संभावना लगातार बनी रहती है। जब तक बेटियां सुरक्षित घर नहीं पहुंच जातीं, माता-पिता बैचेन रहते हैं, कम से कम अब दून में बेटियों को सड़क पर जाकर ई-रिक्शा पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वो घर बैठे ऐप के जरिए ई-रिक्शा बुक करा सकेंगी। देहरादून में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ग्रीन रैबिट ऐप लांच किया। महिलाओं के लिए ये ऐप किसी बड़ी सौगात से कम नहीं। इस ऐप के जरिए महिलाएं घर बैठे ई-रिक्शा की बुकिंग कर सकेंगी। ऐप की शुरुआत महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर की गई है।