Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में अपराधी बेखौफ हैं, दिनदहाड़े लूट और हत्या की वारदातें हो रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही। मामला हल्द्वानी का है, जहां रविवार को दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। हत्या का आरोप दो सगे भाईयों पर लगा है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। घटना सिंधी चौराहे के पास की है। जहां 50 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर भूप्पी अपने साथी रोहित सागर संग बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान एक दुकान के पास उन्हें दो युवकों ने रोक लिया, दोनों युवक भूप्पी और रोहित की पिटाई करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायर किये। आगे देखिए वीडियो