Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: हिमालय में प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कई ऐसे रमणीक स्थल हैं, जो पर्यटन मानचित्र पर जगह नहीं बना पाए हैं। इनमें से ही एक खूबसूरत स्थल है नागताल। जहां पर प्रकृति ने सुंदरता की अनुपम छटा बिखेरी हुई है। यहां से हिमालय की रेंज और हरे-भरे बुग्याल के मैदान प्रकृति के अप्रतिम सौंदर्य पर चार-चांद लगाते हैं। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फाटा से दो किमी सड़क मार्ग से जामू और यहां से दो किमी की ट्रैकिंग के बाद नागताल पहुंचा जा सकता है। करीब एक किमी चढ़ाई के बाद सीधा-सपाट रास्ता नागताल तक पहुंचता है। यहां पहुंचने पर नजर आता है प्रकृति का अनुपम सौंदर्य। प्रकृति की यह कलात्मक सृजन क्षमता मन को मोह लेती है। पैदल मार्ग में बांज, बुरांस सहित सैकड़ों प्रजाति के पेड़-पौधे और जड़ी-बूटियों से आच्छादित खूबसूरत जंगल को देखकर रोमांच हो उठता है। यहां पर अनेक दुर्लभ जीव-जंतुओं को मुक्त विचरण करते देख आनंद की अनुभूति होती है। प्रातः निकलते सूर्य के प्रकाश में चांदी के समान चमकते चैखम्बा, मेरू-सुमेरू शिखर का मनोरम दृश्य देखकर मन रोमांचित हो उठता है।