Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: इस वक्त की एक खबर रुद्रप्रयाग जिले से आ रही है। रुद्रप्रयाग जिले में पहुंचकर जब आप केदारनाथ हाईवे पर चलते हैं, तो रास्ते में एक जगह आती है बांसवाड़ा। ये जगह काफी खतरनाक है और बार बार यहां भूस्खलन की घटनाएं सामने आती हैं। इस बीच एक और घटना सामने आई है। एक बार फिर से बांसवाड़ा के पास एक कार मलबे की चपेट में आ गई। शुक्र इस बात का है कि कार चालक ने किसी तरह से अपनी जान बचा ली। गनीमत ये रही की कार चालक ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। इधर उधर से गिरते पत्थरों से बीच किस्मत से कार चालक की जान बच सकी। गुरुवार यानि आज कुछ देर के लिए हाईवे खुला और वाहनों की आवाजाही हुई। तभी अचानक बांसवाड़ा स्लाइडिंग जोन में मलबा गिरने लगा और कार इस बीच फंस गई थी। अगर कार चालक ने जरा सी भी देर की हुई होती तो बड़ी घटना हो सकती थी। साल 2013 की आपदा से केदारनाथ हाईवे पर बांसवाड़ा डेंजर बना हुआ है। बांसवाड़ा में कई हादसे हो चुके हैं.। पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं। बुधवार सुबह से हाईवे पर अब तक वाहनों की आवाजाही ठप है।