उत्तराखंड: आदमखोर गुलदार ने ग्रामीण को मार डाला, गांव में दहशत का माहौल

सुखराम मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था, इसी दौरान गुलदार ने उस पर हमला कर दिया...
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Leopard attack: Leopard killed a man at haridwar
Image: Leopard killed a man at haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड में नरभक्षी गुलदार आतंक का सबब बने हुए हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक ऐसा कोई जिला नहीं, जहां नरभक्षी गुलदार के हमले की घटनाएं ना हो रही हों। गुरुवार को गुलदार ने श्रीनगर में घास लेने गई महिला को मार दिया था, अब ऐसी ही घटना हरिद्वार में हुई है। शुक्रवार की रात हरिद्वार में गुलदार के हमले में एक आदमी की जान चली गई। गुलदार के हमले की घटना के बाद लोग डरे हुए हैं। घटना भेल के सेक्टर 5 की है। जहां शुक्रवार रात गुलदार ने एक आदमी को अपना निवाला बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वाले आदमी का नाम सुखराम है, वो हेतमपुर में रहता था। सुखराम पेशे से मजदूर था। शुक्रवार को वो हर दिन की तरह मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा शराबी, सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
इसी दौरान गुलदार ने हेतराम पर हमला कर दिया। सुखराम देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। देर रात सुखराम की लाश भेल के सेक्टर 5 में स्थित जंगल में पड़ी मिली। बाद में वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने बताया कि व्यक्ति पर गुलदार ने हमला किया था। उसके पैर और मुंह पर गुलदार के हमले के निशान मिले। बाद में वन विभाग की टीम ने जंगल में घंटों कॉम्बिंग की, लेकिन गुलदार का पता नहीं चल सका। वनकर्मियों ने बताया कि हो सकता है ग्रामीण जंगल में शौच के लिए गया होगा, इसी दौरान गुलदार ने उस पर हमला किया होगा। गुलदार के हमले की बढ़ती घटनाओं से लोग डरे हुए हैं। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उसे पकड़ने की मांग की।