उत्तराखंड में कौन बनेगा BJP प्रदेश अध्यक्ष?, 16 जनवरी को चुनाव..रेस में इन नेताओं के नाम

सांसद अजय भट्ट को छोड़कर ऐसे कई विधायक, सांसद और संघ नेता हैं जो कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने की रेस में शामिल हैं...
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Dehradun: bjp state president election on 16 january
Image: bjp state president election on 16 january

देहरादून: इन दिनों उत्तराखंड के प्रदेश बीजेपी कार्यालय में सियासी हलचल तेज हो गई है। अगले कुछ दिन में बीजेपी को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है। उत्तराखंड प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव 16 जनवरी को होगा। इसी दिन नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। चुनाव के लिए 15 जनवरी यानि कल अधिसूचना जारी होगी। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 15 जनवरी को देहरादून आने वाले हैं। दोनों नेताओं की मौजूदगी में चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। चलिए अब आपको अध्यक्ष पद की रेस में शामिल बीजेपी नेताओं के बारे में बताते हैं।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल राइफल के हवलदार नेगी पाकिस्तान के कब्जे में नहीं, भारतीय सेना ने दी बड़ी खबर
इस वक्त ये जिम्मेदारी नैनीताल सांसद अजय भट्ट निभा रहे हैं, पर वो दोबारा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के इच्छुक नहीं हैं। उन्हें छोड़कर ऐसे कई विधायक, सांसद और संघ नेता हैं जो कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने की रेस में शामिल हैं। इनमें संघ नेता राजेंद्र भंडारी भी शामिल हैं। राजेंद्र भंडारी आरएसएस के प्रचारक रहे हैं, वर्तमान में पार्टी के प्रदेश महामंत्री हैं। बलराज पासी और पुष्कर धामी का नाम भी चर्चा में है। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक नवीन दुमका, कैलाश पंत और विधायक बंशीधर भगत के अलावा अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा भी दावेदारी कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि साल 2022 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं, जो कि नये प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में होंगे। बीजेपी नेता संगठन के पदाधिकारियों से रायशुमारी करने के बाद आम सहमति से नए अध्यक्ष का चुनाव करना चाहते हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी के पास कई अनुभवी चेहरे हैं, पर सहमति की मुहर किसके नाम पर लगेगी, अब ये देखना होगा।