Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद में शुमार हो गया है। हाल ही में उत्तराखंड को मोस्ट फिल्म फ्रैंडली अवॉर्ड से भी नवाजा गया। प्रदेश में फिल्म निर्माण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। इसी कड़ी में नवी मुंबई में उत्तराखंड के नवनिर्मित राज्य अतिथि गृह एवं एंपोरियम का लोकार्पण हुआ। भवन का लोकार्पण महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। इस भवन में क्या खास होगा और ये प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कैसे कारगर साबित होगा, ये भी बताते हैं। भवन के लोकार्पण के मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि भवन में फिल्म शूटिंग निवेश और पर्यटन प्रमोशन के लिए ऑफिस खुलेंगे। मुंबई में कैंसर के इलाज के लिए बड़े संस्थान है।