उत्तराखंड: अब आप अपने घर की छत में लगा सकेंगे सोलर पैनल, बचेगा बिजली का बिल

उत्तराखंड के लोग अब अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगा सकेंगे। इसके आप अपना बिजली का बिल बचा सकेंगे।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
उत्तराखंड सोलर प्लांट योजना: Rooftop solar plant yojna phase two in uttarakhand
Image: Rooftop solar plant yojna phase two in uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब आप अपने घर की छत पर 10 मेगावाट के सोलर पैनल लगा सकते हैं। सोलर पैनल के जरिए आप बिजली का बिल भी बचा सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसमें सब्सिडी का लाभ भी पाएंगे। दरअसल उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र ने रूफटॉप ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट योजना के दूसरे चरण यानी फेज़-2 का शुभारंभ किया है। अब जानिए कि इससे आपको क्या-क्या फायदे होंगे। सबसे पहली बात यह है कि गुजरात के बाद उत्तराखंड दूसरा ऐसा राज्य होगा जहां रूफटॉप सोलर प्लांट योजना का दूसरा चरण लागू किया गया है। इस योजना के तहत लोग अपने घर की छत में 10 मेगा वाट तक का सोलर पैनल लगा सकेंगे। इसमें आपको 40 फ़ीसदी सब्सिडी का लाभ भी मिलेगा और सीधा फायदा आपका ही होगा। जाहिर सी बात है कि सोलर पैनल लगाने से आपके बिजली का बिल ना के बराबर आएगा। अगर आपको इस बारे में ज्यादा जानकारी लेनी है तो 1912 टोल फ्री नंबर पर फोन करके आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं। 21वीं सदी में दुनिया के कई मुल्कों ऐसे हैं जो सौर ऊर्जा का इस्तेमाल कर रहे हैं और इसे ही प्राथमिकता दे रहे हैं। ऊर्जा की बचत के लिए है यह माध्यम सर्वश्रेष्ठ कहा जाता है। बस अब देर किस बात कि अब अपने घरों को सौर ऊर्जा की रोशनी से रोशन कीजिए और बिजली का बिल भी बचाएं।
यह भी पढ़ें - पहाड़ में रोजगार से जुड़ी अच्छी ख़बर, उद्योगों से रुकेगा पलायन..जानिए नया कानून