Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें राज्य से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट बैठक में हरिद्वार महाकुंभ पर भी विशेष फोकस रहा। अगले साल हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले के लिए 31 पदों की स्वीकृति मिली है। इन पदों में उप मेलाधिकारी और लेखा अधिकारी समेत 31 पद शामिल हैं। सचिवालय में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली। सरकार ने खनन कारोबारियों को भी बड़ी राहत दी है। अब वो डेढ़ की बजाय तीन मीटर तक खुदाई कर सकेंगे। प्राविधिक सेवाओं में आवेदन करने की उम्र सीमा भी बढ़ा दी गई है। अब प्राविधिक सेवाओं में आवेदक 40 की बजाए 42 साल तक की उम्र तक आवेदन कर सकेंगे। कैबिनेट मीटिंग में जयहरीखाल में आवासीय विद्यालय खोलने के फैसले को मंजूरी मिली।