Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत सुर्खियों में रहने का हुनर खूब जानते हैं। अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर हरक सिंह रावत का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में कैबिनेट मिनिस्टर हरक सिंह रावत का अलग अंदाज नजर आ रहा है। वीडियो में डॉ. हरक सिंह रावत गढ़वाली गीत पर जमकर थिरकते नजर आए। वीडियो में मंत्री हरक सिंह रावत के साथ उनके कई और साथी भी थिरकते दिख रहे हैं। वीडियो कोटद्वार का है। जहां कण्वाश्रम महोत्सव में डॉ. हरक सिंह रावत गढ़वाली गीतों पर झूमते नजर आए। उन्होंने कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में गढ़वाली गीत बजने लगे तो मंत्री जी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। क्षेत्र की जनता ने भी उनका खूब उत्साहवर्धन किया। कोटद्वार डॉ. हरक सिंह रावत का विधानसभा क्षेत्र है।