कोटद्वार में गढ़वाली गीत ‘अब लगालु मंडाण’ पर जमकर थिरके मंत्री हरक सिंह रावत, देखें वीडियो

कोटद्वार में हुए कण्वाश्रम महोत्सव में वनमंत्री हरक सिंह रावत का अलग अंदाज देखने को मिला। महोत्सव में वनमंत्री गढ़वाली गीतों पर जमकर थिरकते नजर आए, देखें वीडियो...
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Harak singh rawat: Harak singh rawat’s video viral on social media
Image: Harak singh rawat’s video viral on social media

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत सुर्खियों में रहने का हुनर खूब जानते हैं। अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर हरक सिंह रावत का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में कैबिनेट मिनिस्टर हरक सिंह रावत का अलग अंदाज नजर आ रहा है। वीडियो में डॉ. हरक सिंह रावत गढ़वाली गीत पर जमकर थिरकते नजर आए। वीडियो में मंत्री हरक सिंह रावत के साथ उनके कई और साथी भी थिरकते दिख रहे हैं। वीडियो कोटद्वार का है। जहां कण्वाश्रम महोत्सव में डॉ. हरक सिंह रावत गढ़वाली गीतों पर झूमते नजर आए। उन्होंने कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में गढ़वाली गीत बजने लगे तो मंत्री जी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। क्षेत्र की जनता ने भी उनका खूब उत्साहवर्धन किया। कोटद्वार डॉ. हरक सिंह रावत का विधानसभा क्षेत्र है।

यह भी पढ़ें - पहाड़ में दर्दनाक हादसा, घास लेने गई महिला की पेड़ के नीचे दबकर मौत
वसंत पंचमी के मौके पर कोटद्वार में कण्वाश्रम महोत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें वन मंत्री हरक सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। महोत्सव में वन मंत्री का अलग अंदाज देखने को मिला। मंत्री जी लोक गायिका करिश्मा शाह के गीत ‘अब लगालु मंडाण’ पर जमकर थिरके। वन मंत्री का ये जुदा अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वैसे ये वीडियो हरक सिंह रावत का पहला वीडियो नहीं है, इससे पहले भी उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिन्हें लोगों ने खूब देखा और फॉरवर्ड किया। देखिए वन मंत्री का ये नया वीडियो...

  • Youtube सब्सक्राइब करें: