Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना वायरस ने चीन को बुरी तरह से अपने शिकंजे में ले लिया है। सबसे खास बात ये है कि इस खतरनाक वायरस को लेकर उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट जारी है। इन सबके बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि देहरादून की एक छात्रा इस वायरस की चपेट में है ये छात्रा चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। छात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं और उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। फिलहाल देहरादून से स्वास्थ्य विभाग की टीम ऋषिकेश एम्स पहुंची और युवती का सैंपल लिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा 16 जनवरी को चीन से देहरादून आई थी। छात्रा को जुकाम, सर्दी और बुखार की शिकायत थी और इस वजह से वो अस्पताल से अपनी जांच करवा रही थी। गुरुवार की रात छात्रा की तबीयत बिगड़ी और उसके परिवार वाले उसे दून अस्पताल लेकर आए। अब तक की जांच के तहत बताया जा रहा है कि छात्रा के फेफड़े में एक स्पॉट दिखा है। इसके बाद उसे तत्काल ही ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया। आगे पढ़िए