Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
ऋषिकेश: चीन में फैला कोरोना वायरस अब तक सैकड़ों लोगों की जान ले चुका है। भारत में भी कोरोना के 3 कंफर्म केस सामने आ चुके हैं, लोग डरे हुए हैं। प्रवासी भारतीय अपने वतन वापस लौट रहे हैं, लेकिन अब भी भारत के कई लोग चीन में फंसे हुए हैं। इन लोगों में उत्तराखंड का रहने वाला अभिषेक नाम का युवक भी शामिल है। अभिषेक का परिवार ऋषिकेश में रहता है। कोरोना अलर्ट के बाद वो चीन से भारत लौट रहे थे, पर चीन की पुलिस ने उसे एयरपोर्ट पर ही रोक लिया। तब से अभिषेक के माता-पिता परेशान हैं, उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से चीन में अफरा-तफरी का माहौल है, वहां रह रहे भारतीयों को भारत लौटने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। अभिषेक को भी चीन में ही रोक लिया गया है।