Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: चीन में फैले कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में डर का माहौल बना हुआ है। उत्तराखंड में भी लोग डरे हुए हैं। चीन से लौटने वाले प्रवासियों की जांच की जा रही है। मंगलवार को ऋषिकेश एम्स में कोरोना संदिग्ध मरीज की जांच की गई। मरीज बीती 24 जनवरी को चीन के शंघाई से लौटा है, हालांकि मरीज ने बताया कि उसका चीन में किसी कोरोना ग्रसित मरीज से कोई संपर्क नहीं रहा। लक्षण के आधार पर उसका इलाज किया गया। उसे अगले 7 दिनों तक घर वालों से अलग रहने का सुझाव देकर घर भेज दिया गया है। एम्स हॉस्पिटल में अब तक कोराना वायरस के 8 संदिग्ध मरीज आ चुके हैं। पांच मरीज ओपीडी और 3 आईपीडी के हैं। तीन मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 3 मरीजों की जांच रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। नेगेटिव रिपोर्ट आने पर मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है।