Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन की चर्चाएं जोरों पर है। नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच एमएचआरडी मिनिस्टर डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक (dr ramesh pokhriyal) आज अचानक देहरादून पहुंचे। जिसके बाद उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन की चर्चाओं का बाजार एक बार फिर से गर्म हो गया। ईटीवी के मुताबिक मानव संसाधन मंत्री डॉ. निशंक के अचानक देहरादून पहुंचने के कई मतलब निकाले जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल (dr ramesh pokhriyal) निशंक आज अचानक जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वो देहरादून के लिए रवाना हो गए। सूत्रों की मानें तो डॉ. रमेश पोखरियाल का अचानक देहरादून पहुंचना कोई संयोग नहीं है। शनिवार सुबह डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर दिखे। जहां से वो सीधे देहरादून के लिए निकल गए।