उत्तराखंड में नहीं होगा सत्ता परिवर्तन, ये सब कोरी अफवाह - BJP

विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर चल रही इन बातों को अफवाह करार दिया है। उनका कहना है कि त्रिवेंद्र सरकार चट्टान की तरह अटल है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
त्रिवेन्द्र सिंह रावत: Munna singh chauhan on cm trivendra singh rawat
Image: Munna singh chauhan on cm trivendra singh rawat

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने ट्विटर पर एक पोस्ट क्या किया कि प्रदेश के सियासी गलियारों में सत्ता परिवर्तन की हवाएं उड़ने लगी। सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है और इससे सरकार और पार्टी दोनों परेशान हैं। इस बीच विपक्ष की तरफ से भी अलग अलग बयान बाजियां हो रही हैं। उधर विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर चल रही इन बातों को अफवाह करार दिया है। उनका कहना है कि त्रिवेंद्र (trivendra singh rawat) सरकार चट्टान की तरह अटल है। वैसे एक बात तो है कि इन चर्चाओं के बीच प्रदेश में अचानक सियासत भी गरमा गई है। मुन्ना सिंह चौहान के आवास पर भी काफी संख्या में जनप्रतिनिधियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं की हलचल देखने को मिली। मुन्ना सिंह चौहान ने इन सभी अटकलों को बेबुनियाद बताया है। इसके साथ ही उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को सिरे से नकारा है। कहते हैं कि किसी भी बात को आसानी से फैलाने का सबसे सही रास्ता सोशल मीडिया है। उत्तराखंड में भी सोशल मीडिया के जरिए नेतृत्व परिवर्तन की हवाएं चल पड़ी। फिलहाल शांत रहिए और इस पूरी सियासी संग्राम को देखते रहिए। आगे जो भी अपडेट होगी हम आप तक जरूर पहुंचाएंगे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में उप प्रधान चुनाव की डेट फाइनल, शासन ने दी हरी झंडी..जानिए पूरी डिटेल