Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार कुंभ की तैयारी में जुटे अफसरों के दिन ठीक नहीं चल रहे। कुंभ मेला कार्यों में ढिलाई बरतने के आरोप में सिंचाई विभाग के तीन बड़े अधिकारी पहले ही नप चुके हैं, जिसके बाद दूसरे विभागों के अधिकारियों की हालत भी खराब है। अधिकारी पूरी कोशिश कर रहे हैं, कि कोई गड़बड़ी ना हो, लेकिन समय ही बुरा हो तो कोई क्या कर सकता है। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। शुक्रवार को जब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) हरिद्वार में कुंभ मेला निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे तो उनके सामने एक अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई, जिसने अधिकारियों की सांसें रोक दी। हुआ क्या था ये भी बताते हैं। मुख्यमंत्री निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए हरिद्वार आए हुए थे। सीएम के हेलीपैड पर उतरने के बाद बाद अधिकारी उनके काफिले की गाड़ियों की कतार लगाने में बिजी थे। इसी दौरान एक आदमी हेलीपैड पर घुसकर सीधे सीएम के पास पहुंच गया। आदमी कॉन्फिडेंट था, जिस वजह से अधिकारी भी उसे रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सके। यहीं पर उनसे गलती हो गई।