Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
नैनीताल: प्रदेश सरकार चारधाम देवस्थानम बोर्ड (char dham devasthanam board) के जरिए उत्तराखंड के तीर्थस्थलों के विकास की बात कह रही है, लेकिन राज्य सरकार के इस फैसले का चौतरफा विरोध हो रहा है। बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी भी इसका विरोध करते रहे हैं और अब उन्होंने चारधाम मैनेजमेंट एक्ट में सारी पॉवर सरकार के पास होने को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की जनहित याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने पूरे मामले पर सुनवाई कर केंद्र सरकार, राज्य सरकार और सीईओ चारधाम देवस्थानम बोर्ड को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन एवं न्यायमूर्ति रमेश चंद्र खुल्बे की खंडपीठ ने सभी पक्षकारों से कहा है कि वो तीन हफ्ते के भीतर अपना जवाब दाखिल करें। आपको बता दें कि राज्य सरकार ने चारधाम देवस्थानम एक्ट पास किया था, जिसमें 51 मंदिरों को शामिल किया गया है।