सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत नैनीताल में 1 अरब 13 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे, कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं...
-
कोमल
-
Image: CM Trivendra to enaugurate 113 crore schemes in nainital
रामनगर: सरोवर नगरी नैनीताल पर्यटन के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रही है। अब इस क्षेत्र में विकास रफ्तार पकड़ेगा, नई योजनाएं शुरू होंगी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत 27 फरवरी को जिले को एक अरब रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात देंगे। नैनीताल में होने वाले कार्यक्रम में सीएम क्षेत्र के लिए कई बड़े ऐलान करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रशासनिक अमला कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा है। गुरुवार को सीएम नैनीताल में प्रमुख योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। दो घंटे के कार्यक्रम के दौरान वो एक अरब 13 करोड़ 42 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत जनता को संबोधित भी करेंगे। जिन योजनाओं का लोकार्पण होना है, उनमें रामनगर के कोसी फीडर से जुड़ी योजना भी शामिल है, जिस पर 2362.87 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में ट्रॉमा केयर सेंटर बनाया जाना है, जिस पर 248.10 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। नैनीताल के साथ-साथ हल्द्वानी और रामनगर क्षेत्रों को भी कई योजनाओं का फायदा मिलेगा। आगे विडियो भी देखिये...
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड की लाजवाब चाय..ये है गंभीर बीमारियों का इलाज, विदेशों में बढ़ रही है डिमांड
आज हल्द्वानी तल्ली पेयजल योजना, ईसाई नगर पेयजल योजना, जयदेवपुर छड़ायल पेयजल योजना समेत तमाम सड़कों और पेयजल योजनाओं का लोकार्पण होगा। CM त्रिवेंद्र प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 49 लोगों को भूमि पट्टा भी आवंटित करेंगे।