Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: खतरनाक कोरोना वायरस भारत में दस्तक दे चुका है। देश में अब तक कोरोना वायरस के 28 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। जिनमें 12 भारतीय और 16 विदेशी नागरिक शामिल हैं। दिल्ली एनसीआर में कई जगह स्कूल बंद हैं, दफ्तरों में भी डर का माहौल है। कोरोना के खतरे को लेकर उत्तराखंड (Coronavirus uttarakhand) में भी अलर्ट जारी किया गया है। बात करें राजधानी की, तो यहां कई स्कूलों ने बोर्डिंग छात्रों को मास्क और सेनेटाइजर बांटे हैं। पैरेंट्स को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। चीन से भारत में दस्तक दे चुके कोरोना वायरस को लेकर देहरादून के स्कूल अलर्ट हो गए हैं। बोर्डिंग स्कूलों में छात्रों को मास्क पहनने के निर्देश दिए गए हैं। डे-स्कॉलर स्कूलों ने सभी पैरेंट्स को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है। देहरादून के प्रतिष्ठित द दून स्कूल ने छात्रों के दूसरे देशों में होने वाले एजुकेशन एक्सचेंज प्रोग्राम पर फिलहाल रोक लगा दी है। आगे भी पढ़िए