Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले में कोरोना वायरस Coronavirus के चलते पूरे जिले के अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिये गए हैं। कोरोना वायरस दरअसल एक बेहद ख़तरनाक और जानलेवा वायरस है जो कि दुनिया-भर में तेज़ी से फ़ैलता जा रहा है। चीन से आये इस वायरस के चंगुल से भारत भी ख़ुद को नहीं बचा सका। यही कारण है कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में लोगों को सावधानियां बर्तने के सख़्त आदेश मिले हैं। वहाँ के डीएम नितिन भदौरिया ने बातचीत के दौरान बताया कि पूरे जिले में अधिकारियों को अलर्ट रहने के सख़्त निर्देश दिये गए हैं। होली पर्व की वजह से आने-जाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होगी जिस वजह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ज़िम्मेदारी और ज़्यादा बढ़ जाती है।