Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना coronavirus uttarakhand के बढ़ते प्रकोप को देखकर उत्तराखंड सरकार ने इसे महामारी तो घोषित किया ही है, साथ ही साथ अस्थायी रूप से आपदा में भी शामिल कर लिया है। सरकार के इस बड़े फैसले के अनुसार कोरोना से संक्रमित हुए व्यक्ति का सारा खर्चा उत्तराखंड सरकार उठाएगी और अगर किसी की मृत्यु हो जाती है तो पीड़ित परिवार को मुआवजा भी देगी। साथ ही साथ अगले तीस दिन तक उत्तराखंड में कोरोना के लिए मेडिकल कैम्प लगाने, पीड़ितों को आइसोलेशन वॉर्डस में रखने का बंदोबस्त और उपकरणों की व्यवस्था राज्य आपदा प्रबंधन में जमा फंड से की जाएगी। इसी के साथ टेस्टिंग लैब स्थापित करने और सर्वे आदि की इंतज़ाम भी एसडीआरएफ के तहत होगा। आपदा प्रबंधन के सचिव अमित नेगी बताते हैं कि सरकार की ओर से नई गाइडलाइन जारी की गई है। आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। सबको अलर्ट रहने को और सर्जिकल मास्क, सूट की व्यवस्था करने के आदेश हैं।