Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: दुनियाभर में कोरोना वायरस की दहशत कायम है। बड़े-बड़े शहरों में सन्नाटा पसरा है, लोग मुस्कुराना भूल गए हैं। इन दिनों लोगों से मेल-मिलाप से जितना बच सकें, आपके लिए और आपके परिचितों के लिए सही रहेगा। बात करें उत्तराखंड की तो यहां कोरोना महामारी के साथ-साथ आपदा घोषित हो चुका है। सरकार कोरोना को रोकने के लिए पूरे इंतजाम कर रही है, हर तरह से एहतियात बरत रही है, लेकिन विपक्ष के नेता अपने साथ-साथ दूसरे लोगों की सुरक्षा भी खतरे में डाल रहे हैं। एक बड़ी खबर देहरादून से आ रही है, जहां डीएम डॉ. आशीष कुमार के निर्देश पर कांग्रेस के बड़े नेता सूर्यकांत धस्माना (suryakant dhasmana corona) को 14 दिन तक घर में रहने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा क्यों हुआ ये भी बताते हैं। सूर्यकांत धस्माना उत्तराखंड कांग्रेस के वाइस प्रेसीडेंट हैं। सोमवार को उन्होंने दून हॉस्पिटल में एडमिट कोरोना के संदिग्ध मरीज से मुलाकात की थी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने उन्हें एहतियातन 14 दिनों तक घर में ही रहने के आदेश दिए हैं। आगे भी पढ़िए खास बातें