उत्तराखंड में प्रमोशन में आरक्षण खत्म, अब बिना आरक्षण के मिलेगा प्रमोशन..जानिए पूरी खबर

उत्तराखंड में कर्मचारियों का आंदोलन रंग लाया। राज्य सरकार ने पदोन्नति में आरक्षण (RESERVATION IN PROMOTION) खत्म कर दिया है, प्रमोशन पर लगी रोक भी हटा दी है। कल से सरकारी दफ्तरों में रोज की तरह कामकाज होगा, पढ़ें पूरी खबर
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
reservation in promotion Uttarakhand: reservation in promotion removed in uttarakhand
Image: reservation in promotion removed in uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए डबल सेलिब्रेशन का मौका है। उत्तराखंड में अब पदोन्नति में आरक्षण (RESERVATION IN PROMOTION) को खत्म कर दिया गया है, यही नहीं सरकार ने पदोन्नति पर लगी रोक भी हटा दी है। जिसके बाद अब कर्मचारियों को बिना आरक्षण के प्रमोशन दिया जाएगा। आदेश जारी होते ही जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया। कर्मचारियों ने सरकार के फैसले पर खुशी जताई। साथ ही देहरादून के परेड मैदान में जश्न मनाकर सरकार के फैसले का स्वागत भी किया। आपको बता दें कि उत्तराखंड के जनरल-ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन के कर्मचारी 2 मार्च से हड़ताल पर थे। कर्मचारियों की मांग थी कि प्रमोशन में आरक्षण को खत्म किया जाए। साथ ही प्रमोशन पर लगी रोक को हटाया जाए। कर्मचारी आरक्षण रोस्टर में की गई नई व्यवस्था को यथावत रखने की मांग कर रहे थे।

कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप हो गया था। राज्य सरकार ने नाराज कर्मचारियों को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन कर्मचारी हड़ताल खत्म करने को राजी नहीं हुए। आखिरकार बुधवार को राज्य सरकार को कर्मचारियों के आंदोलन के सामने झुकना पड़ा। इसके साथ ही पदोन्नति में आरक्षण (RESERVATION IN PROMOTION) को खत्म कर दिया गया है। साथ ही प्रमोशन पर लगी रोक भी हटा दी गई है। राज्य सरकार के फैसले के बाद जनरल ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की। गुरुवार यानि कल से सभी कर्मचारी अपने-अपने दफ्तर जाएंगे। कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने से शासन के साथ-साथ आम लोगों को भी परेशानियों से निजात मिल गई है। गुरुवार से सरकारी दफ्तरों में आम दिनों की तरह कामकाज होगा।
यह भी पढ़ें - बड़ी खबर: त्रिवेन्द्र सरकार ने प्रमोशन में आरक्षण पर रोक हटाई, कर्मचारियों की बड़़ी जीत