Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना को रोकने के लिए सरकार अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन संक्रमण को रोकना आपकी और हमारी जिम्मेदारी भी है। कोरोना को जागरूक रहकर ही हराया जा सकता है। देहरादून में भी कोरोना (coronavirus dehradun) से बचाव के लिए कई तरह के इंतजाम किए गए हैं। इसके खतरे को देखते हुए देहरादून के एक युवा ने भी शानदार पहल की। इस युवा ने अपनी शादी को कुछ समय के लिए टाल दिया है। ताकि विवाह समारोह में आए लोगों की सेहत खतरे में ना पड़े। ऐसे लोग कम ही होते हैं जो खुद से पहले दूसरों के बारे में सोचते हैं। इन चंद लोगों में देहरादून के राहुल भी शामिल हैं। ट्रैवल एजेंसी चलाने वाले राहुल की शादी दिल्ली में तय हुई है। 17 अप्रैल को शादी थी। दिल्ली में भी कोरोना के कई पॉजिटिव केस आ चुके हैं, उत्तराखंड भी एहतियात बरती जा रही है। इसलिए राहुल ने फिलहाल शादी टालने का फैसला किया। राहुल का जन्मदिन 17 अप्रैल को आता है। इसलिए घरवालों ने शादी के लिए यही दिन तय किया था।