Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना वायरस Uttarakhand coronavirus को रोकने के लिए उत्तराखंड में व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां हम आपको कोरोना से जुड़ा हर अपडेट देते रहेंगे। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में 128 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया है। चीन व अन्य प्रभावित देशों से आए 712 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इन लोगों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों में वो लोग शामिल हैं, जो हाल ही में विदेश से लौटे हैं। साथ ही कोरोना के संदिग्ध मरीजों से मिलने वाले लोगों को भी होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग भी कोरोना का मुद्दा छाया रहा। मीटिंग में उत्तराखंड सरकार ने कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए अहम फैसले लिए। मीटिंग में कैबिनेट ने सभी मॉल 31 मार्च 2020 तक बंद रखने का प्रस्ताव भी पास किया है। ऋषिकेश और टिहरी जिले में आने वाले विदेशियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर कुमाऊं विकास निगम लिमिटेड एवं गढ़वाल विकास निगम लिमिटेड के गेस्ट हाउस और स्टेडियम को अधिकृत किया जाएगा।