Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना वायरस ने देशभर में आग लगा दी है। इस बीच सबसे बड़ी खबर ये कि बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस से पॉजिटिव हैं। इस बॉलीवुड हस्ती ने इतनी गैर-जिम्मेदाराना हरकत की है कि देश के कई दिग्गज नेता और अफसर कोरोना वायरस की चपेट में आ सकते हैं। क्या बीजेपी, क्या कांग्रेस, क्या बीएसपी? हर पार्टी में हड़कंप मच गया है। दरअसल कनिका कपूर लंदन गई और वहां से कोरोना वायरस से संक्रमित Kanika kapoor coronavirus होकर लखनऊ आ गई। खबर है कि उन्होंने एयरपोर्ट पर स्टाफ से मिलीभगत की और वॉशरूम से निकलकर भाग गई। अब खेल को समझिए...सबसे पहले तो उस फ्लाइट में बैठने वाले लोगों की जांच होगी, जिसमें कनिका कपूर आई। इसके बाद लखनऊ आते ही कनिका कपूर ने बीएसपी नेता अकबर अहमद डंपी की पार्टी में शिरकत की। इसी पार्टी में कई बड़े नेता आए थे, जिनमें उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का नाम भी शामिल है। खबर है कि एक नेता ने तो कनिका कपूर के साथ स्टेज पर खड़े होकर गीत भी गाया। नेताओं और कनिका कपूर के बीच सेल्फी का दौर भी बहुत चला। यानी कनिका कपूर के टच में बड़े बड़े नेता आए। कोरोना वायरस के लिए एक टच ही काफी है जनाब...इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद थीं और उनके बेटे दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। दुष्यंत सिंह झालावाड़ से बीजेपी सांसद हैं। अब कोरोना वायरस का खेल और भी बड़ा हो गया है। इस पार्टी में शामिल होने के बाद दुष्यंत सिंह संसद भवन भी गए और राष्ट्रपति से भी मुलाकात की। आप सिर्फ सोच सकते हैं कि ये कितना खतरनाक है। कनिका कपूर को कोरोना वायरस हुआ, वो एक पार्टी में गई और अब देश की संसद तक ये मामला पहुंच चुका है। आखिर कोई इतना गैर-जिम्मेदार कैसे हो सकता है? गैर-जिम्मेदार तो वो नेता भी हैं, जिन्होंने इतनी बड़ी पार्टी का आयोजन करवाया। जब देशभर में पब्लिक गेदरिंग पर रोक लगी है, तो लखनऊ में किस बात की पार्टी ? इतना तो है कि बेबी डॉल Kanika kapoor coronavirus ने बवाल मचा दिया है।
यह भी पढ़ें - बड़ी खबर: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को कोरोना वायरस, बिना जांच एयरपोर्ट से भागीं