Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: जिस बात का डर था, वो ही हुआ है। हमने आपको बताया था कि कनिका कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव Kanika kapoor coronavirus हैं। कनिका जिस पार्टी में शरीक हुई थीं, उस पार्टी में कई दिग्गज नेता मौजूद थे। इसी पार्टी में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और बीजेपी सासंद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। अब पहली खबर ये है कि कनिका कपूर के पड़ोसी में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह ने खुद को आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती करा दिया है। अब आप समझ सकते हैं कि ये मामला कितना खतरनाक है। दरअसल कनिका कपूर के जरिए एक चेन बनी है, इस चेन को समझिए
लखनऊ आते ही कनिका कपूर ने बीएसपी नेता अकबर अहमद डंपी की पार्टी में शिरकत की। इसी पार्टी में कई बड़े नेता आए थे, जिनमें उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का नाम भी शामिल है। खबर है कि एक नेता ने तो कनिका कपूर के साथ स्टेज पर खड़े होकर गीत भी गाया। नेताओं और कनिका कपूर के बीच सेल्फी का दौर भी बहुत चला। यानी कनिका कपूर के टच में बड़े बड़े नेता आए। कोरोना वायरस के लिए एक टच ही काफी है जनाब...इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद थीं और उनके बेटे दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। दुष्यंत सिंह झालावाड़ से बीजेपी सांसद हैं। अब कोरोना वायरस का खेल और भी बड़ा हो गया है। इस पार्टी में शामिल होने के बाद दुष्यंत सिंह संसद भवन भी गए और राष्ट्रपति से भी मुलाकात की। आप सिर्फ सोच सकते हैं कि ये कितना खतरनाक है। कनिका कपूर को कोरोना वायरस Kanika kapoor coronavirus हुआ, वो एक पार्टी में गई और अब देश की संसद तक ये मामला पहुंच चुका है।
यह भी पढ़ें - मचेगा हड़कंप..दिग्गज नेताओं पर मंडराया कोरोना वायरस का साया, कनिका कपूर ने खेल कर दिया