Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना वायरस के खौफ का चौतरफा असर दिखने लगा है। स्कूल-कॉलेज, मॉल, सिनेमा हॉल बंद हैं। बाजारों में सन्नाटा पसरा है। ट्रेनों और हवाई सेवाओ के साथ-साथ बसों का संचालन रोक दिया गया है। उत्तराखंड में भी एहतियात के तौर पर देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली 60 बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा देहरादून से जम्मू के कटरा जाने वाली वॉल्वो और साधारण बसों का संचालन भी चंडीगढ़ तक सीमित कर दिया गया है। इसकी वजह भी आपको बताते हैं। दरअसल जम्मू और कश्मीर शासन ने अपने यहां दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। जिस वजह से उत्तराखंड की गाड़ियां भी अब जम्मू में दाखिल नहीं हो सकेंगी। बस सेवा का संचालन सिर्फ चंडीगढ़ तक होगा। इसी तरह नई दिल्ली आईएसबीटी ने भी सभी राज्यों के परिवहन निगम प्रबंधन से अनुरोध किया था कि वो नई दिल्ली जाने वाली बसों में 25 फीसदी की कटौती करें। यात्री होने पर ही बसों को दिल्ली के लिए रवाना करें।