Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना वायरस. दहशत का दूसरा नाम। देशभर में अब तक कोरोना के 195 मामले सामने आ चुके हैं। 183 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। चार लोगों की जान जा चुकी है। बात करें उत्तराखंड की तो यहां कोरोना Dehradun coronavirus को हराने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। शासन-प्रशासन अपनी तरफ से पूरी एहतियात बरत रहा है। प्रदेश में कोरोना के तीन पॉजिटिव केस सामने आए हैं। खैर कोरोना से तो हम जैसे-तैसे निपट ही लेंगे, लेकिन उन अफवाहों का क्या, जिन्होंने सोशल मीडिया पर बवाल काटा हुआ है। सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर उड़ रही अफवाहों से लोग डरे हुए हैं। सरकार भी परेशान है। अच्छी बात ये है कि अब अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। देहरादून में गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवक को कोर्ट में पेश किया। जहां उसे सख्त चेतावनी देने के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया।