देहरादून में ठहरने आई महिला को कोरोना वायरस, पूरा का पूरा होटल सील

तीन दिन तक देहरादून के होटल में रुकी महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला फरीदाबाद लौट चुकी है, लेकिन अब उसके कोरोना पॉजिटिव (Dehradun coronavirus) होने की सूचना से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। महिला के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: Coronavirus Uttarakhand:Dehradun coronavirus Woman staying in hotel is positive
Image: Coronavirus Uttarakhand:Dehradun coronavirus Woman staying in hotel is positive

देहरादून: देश साथ साथ उत्तराखंड में कोरोना वायरस (Dehradun coronavirus) तेजी से पैर पसार रहा है। कोरोना के 271 केस सामने आ चुके हैं। 212 से ज्यादा मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। देशभर में कोरोना 5 लोगों की जान ले चुका है। बात करें उत्तराखंड की तो यहां तीन आईएफएस अफसर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसी बीच देहरादून से एक डराने वाली खबर आ रही है। यहां राजपुर रोड स्थित एक होटल में ठहरी महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। फरीदाबाद की रहने वाली महिला कुछ दिन पहले होटल फोर प्वाइंट शेरेटन में ठहरी थी। यहां तीन दिन रहने के बाद वो वापस फरीदाबाद लौट गई। इस केस ने उत्तराखंड प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जो लोग महिला के संपर्क में आए थे, उन्हें ट्रेस किया जा रहा है, हालांकि ये इतना आसान भी नहीं है। शुक्रवार को महिला की रिपोर्ट आने के बाद दून के डीएम डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने होटल को सील करा दिया। इससे पहले होटल को सेनेटाइज किया गया। होटल के 22 कर्मचारियों को 14 दिन के लिए होटल में ही क्वॉरेंटाइन किया गया है।

डीएम ने महिला के संपर्क में रहे सभी लोगों को आइसोलेट करने के निर्देश भी दिए हैं। जानकारी के मुताबिक जाखन स्थित होटल में 9 मार्च से 11 मार्च तक एक दंपती ठहरा था। 11 मार्च को यह दंपती वापस फरीदाबाद लौट गया। वापस लौटने पर महिला में कोरोना के लक्षण मिले। फरीदाबाद में जांच के दौरान महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। महिला कुछ वक्त पहले ही स्पेन से लौटी थी। महिला में कोरोना की पुष्टि होते ही उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने होटल पहुंच कर उस कमरे को बंद करा दिया, जिसमें महिला ठहरी थी। वहां रुके लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई। देर शाम होटल को सील करा दिया गया है। होटल में किसी भी तरह की एंट्री पर बैन लगाया गया है। महिला के संपर्क में आए 68 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। जिला प्रशासन ने भी ये बात मानी की महिला के संपर्क में आए लोगों का पता लगाना वाकई बड़ी चुनौती है। महिला के यहां ठहरने और वापस लौट जाने के बाद भी कई लोग होटल में ठहरे होंगे। महिला बाहर भी गई होगी। ऐसे में उन सभी लोगों को ट्रेस कर पाना मुश्किल है। इस केस के चलते सिस्टम की बेचैनी बढ़ती जा रही है, हालांकि शासन-प्रशासन कोरोना (Dehradun coronavirus) से निपटने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 10 असर, 2 मिनट में जानिए आज की 10 बड़ी बातें

  • Youtube सब्सक्राइब करें: