Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: देशभर में कोरोना वायरस का संकट और उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं है। इस बीच उत्तराखंड शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र सरकार ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित Coronavirus uttarakhand board exam कर दिया है। अग्रिम आदेशों तक ये परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। सचिव विद्यायी शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को देखते हुए ये काम किया गया है। बीते 19 मार्च को उत्तराखंड बोर्ड द्वारा परीक्षाएं संचालित की जानी थी। इसके संबंध में शासन को अवगत कराया गया था और इसी क्रम में सरकार द्वारा निर्णय लेते हुए उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 23 मार्च,24 मार्च और 25 मार्च को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी गई है। उनका कहना है कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन की ट्रेनिंग एवं मूल्यांकन व्यवस्था को भी अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।