Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना वायरस के चलते प्रशासन सख़्त हो चला है। हर जगह सख्ती बरती जा रही है। रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को स्थगित कर दिया है। उत्तराखंड में सब जगह लोगों को इस वायरस को लेकर जागरूक किया जा रहा है। एयरपोर्ट्स पर सबकी चेकिंग हो रही है और साथ ही साथ सभी स्कूलों और विश्विद्यालय को भी 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही इस खतरनाक बीमारी से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहित कई सामाजिक संस्थाएं सुरक्षा के लिए मास्क और सैनिटाइजर बांटने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों को सैनीटाइज़ करने में भी जुटी हुई है। ऐसे में कई असामाजिक तत्व इन कार्यों में बीच अपना फायदा उठाने का भरपूर प्रयास कर सकते हैं और लोगों को चूना लगा सकते हैं। देहरादून पुलिस Dehradun police ने इस मामले में लोगों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति किसी सरकारी या गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधि के तौर पर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के उपायों और अन्य संबंध में उनके घर में प्रवेश करता है या निकटता बनाने का प्रयास करता है तो इस संबंध में अत्यधिक सावधानी बरतें।