Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में प्रशासन और पुलिस Uttarakhand police ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कमान संभाल ली है। चाहे वो लॉकडाउन करने की बात हो या स्कूलों और विश्वविद्यालयों को बंद करने की। प्रशासन इस वायरस को और संक्रमित न होने देने का हर सम्भव प्रयास कर रहा है। पुलिस विभाग भी चौकन्ना हो गया है। हरिद्वार पुलिस ने बाहर के राज्यों से आने वाले यात्रियों के राज्य में प्रवेश पर रोक लगा दी है। हरिद्वार पुलिस चौकन्नी होकर वाहनों की चेकिंग कर रही है। पुलिस सिर्फ उन्हीं गाड़ियों को राज्य में घुसने की इजाज़त दे रही है जिसके पास उत्तराखंड का आईडी कार्ड है। शनिवार को पुलिस Uttarakhand police ने 1174 लोगों को हरिद्वार में प्रवेश नहीं करने दिया। तकरीबन 314 वाहनों को वहीं से वापस भेज दिया गया। एसपी देहात सिंह ने बताया कि प्रदेश की सुरक्षा के लिए यह चेकिंग अभियान चलाया गया है।