Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: कोरोना की वजह से काफी टेंशन है, लेकिन टेंशन के माहौल में भी हंसी रुकनी नहीं चाहिए। हंसी-मजाक चलते रहना चाहिए, टेंशन पर काबू पाने का ये सबसे कारगर तरीका है। बात जब हंसी की हो रही है तो हम आपको पहाड़ से आया एक वीडियो दिखाएंगे। वीडियो में पहाड़ की एक महिला दिल्ली या फिर बाकी शहरों से आने वाले लोगों को चेतावनी दे रही हैं कि वहीं रहें, उत्तराखंड में न आएं वरना कंडाली लगा दी जाएगी। महिला कोरोना रोकने का कारगर तरीका बता रही हैं। ये तो आप जानते ही होंगे कि कोरोना के चलते पहाड़ के कई गांवों ने खुद को लॉक डाउन कर लिया है। लोग कोरोना के खतरे को समझते हैं, इसे लेकर जागरूक हैं, इससे अच्छी बात भला और क्या हो सकती है। हाल ही में पहाड़ की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कोरोना की टेंशन के बीच ये वीडियो आपको हंसी के कुछ हल्के-फुल्के पल दे जाता है। वीडियो में दिख रही महिला हाथ में कंडाली लेकर लोगों को अपने गांव-पुंगड़ी से दूर रहने को कह रही है। आगे देखिए वीडियो