कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए उत्तराखंड को 31 मार्च तक के लिए लॉक डाउन (Uttarahand Lockdown) किया गया है। प्रदेश में ये पहली बार हो रहा है, इसलिए आपको इससे जुड़ी हर बात जाननी चाहिए...
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Coronavirus Uttarakhand:Uttarahand Lockdown know everything
चम्पावत: कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश में लॉक डाउन (Uttarahand Lockdown) घोषित किया है। 22 मार्च की रात 9 बजे से 31 मार्च की रात 12 बजे तक उत्तराखंड लॉक डाउन रहेगा। उत्तराखंड के लोगों के लिए ये पहला मौका है, जबकि वो लॉक डाउन का सामना कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ये जरूरी भी है। राज्य की सीमा पूरी तरह से बंद कर दी गईं हैं। बाहर से आने वाला कोई भी व्यक्ति बिना वाजिब कारण के प्रदेश में प्रवेश नहीं कर सकता। देहरादून में डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की। लॉक डाउन के दौरान कौन-कौन सी सेवाएं बंद रहेंगी, कौन सी जारी रहेंगी, ये सारी जानकारियां हम आप तक पहुंचाएंगे।
क्या बंद रहेगा
लॉक डाउन के दौरान सार्वजनिक परिवहन सेवाएं जैसे बस-ऑटो रिक्शा की सेवाएं बंद रहेंगी।
एयरपोर्ट से आने-जाने वाले वाहनों को जरूरी दस्तावेज दिखाने पर छूट मिलेगी।
अस्पताल और जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन भी आवाजाही कर सकते हैं।
दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, रेस्टोरेंट, दफ्तर, उद्योग, कार्यशाला, कारखाने और गोदाम बंद रहेंगे। आगे भी पढ़िए
स्थानीय और विदेशी प्रवासी इस अवधि तक अपने घरों में ही रहेंगे।
केवल मूलभूत सुविधाओं के लिए ही घर से बाहर निकलने की अनुमति है।
गाइडलाइंस फॉर सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा।
पुलिस, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, शहरी स्थानीय निकाय, फायर ब्रिगेड, बिजली, पेयजल, नगर निगम, बैंक, एटीएम संबंधी सुविधाएं जारी रहेंगी।
टेलीफोन, इंटरनेट सेवा, डाक सेवाएं, जरूरी सामान की सप्लाई करने वाली चेन और परिवहन सेवाएं, ई-कॉमर्स, भोजन, दवाईयां और चिकित्सा उपकरण संबंधी सामग्री के लिए लॉक डाउन में छूट है।
कुल मिलाकर सभी जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करने वाली सेवाएं भी जारी रहेंगी। लॉक डाउन आपकी सुरक्षा के लिए है, इसे सपोर्ट करें। अफवाहों पर ध्यान ना दें, सुरक्षित रहें।
यह भी पढ़ें - बौडी जी कंडाली लगाएंगी, दिल्ली से उत्तराखंड जाने वाले बौडी जी की चेतावनी सुन लें..देखिए वीडियो