Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना वायरस का खौफ दुनियाभर में फैला हुआ है। ऐसे में उत्तराखंड भी पूरी तरह से लॉकडाउन है। अब उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने फ़ैसला लिया है कि कल सुबह यानी 24 मार्च को 7-10 बजे तक सभी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोली जाएंगी। 10 बजे ये दुकानें बंद होंगी और उसके बाद आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी दुकानें एवं संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा खास बात ये है कि साथ ही यातायात के सभी साधन भी बंद रहेंगे।
जिन लोगों के मन में लॉकडाउन को लेकर कोई संदेह है, उन्हें प्रदेश के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत Trivendra singh rawat की बात जरूर सुननी चाहिए। लॉकडाउन क्यों किया गया है, आगे की प्लानिंग क्या है, इस पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कई जरूरी बातें साझा कीं। सीएम का वीडियो भी आपको दिखाएंगे। पर सबसे पहले मुख्यमंत्री की अपील की मुख्य बातें आपको बताते हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए
ने कहा कि प्रदेश के लोगों को कोरोना की गंभीरता को समझना चाहिए। हमने 31 मार्च तक लॉकडाउन किया है। ताकि ना तो बाहर के लोग प्रदेश में आ सकें और ना ही प्रदेश के लोग बाहर जा सकें। जरुरी सेवाएं जारी रहेगी। कोरोना से बचाव के लिए ऐसा करना जरूरी है। अगर हम अभी नहीं संभले तो हमें आने वाले वक्त में बड़े संकट का सामना करना पड़ेगा। इसलिए मेरी प्रदेशवासियों से अपील है कि संयम रखें और सतर्कता बरतें। बचाव से ही कोरोना का इलाज है। आगे देखिए वीडियो