उत्तराखंड में अब अघोषित कर्फ्यू, कानून तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई..जानिए 10 बड़ी बातें

उत्तराखंड में आज से अघोषित कर्फ्यू समझ लीजिए। पुलिस भी सख्त हो गई है। फालतू में बाहर निकलने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। जानिए 10 बड़ी बातें
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: Coronavirus Uttarakhand:Uttarakhand lockdown border to be seal
Image: Coronavirus Uttarakhand:Uttarakhand lockdown border to be seal

देहरादून: उत्तराखंड लॉकडाउन है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए अब सरकार और पुलिस सख्त कदम उठा रही है। चलिए आपको इस बारे में 10 बड़ी बातें समझा लेते हैं।
1- सीमाएं सील-
सरकार उत्तराखंड की सीमाओं को सील कर देगी। बाहर का व्यक्ति उत्तराखंड नहीं आ सकेगा और न ही उत्ताखंड से कोई बाहर जा सकेगा।
2- 10 बजे बाद सब लॉक-
मंगलवार सुबह 7से 10 बजे तक ही आवश्यक वस्तुओं की दुकानें, एटीएम और बैंक खुले। इसके बाद सभी प्रतिष्ठान बंद।
3- अघोषित कर्फ्यू-
प्राइवेट वाहनों के संचालन पर भी रोक रहेगी। इसके बाद अघोषित कर्फ्यू लागू हो जाएगा।
4- अब होगी कड़ी कार्रवाई-
सरकार द्वारा तय समय के बाद घर से बाहर निकलने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
5- सख्त हुए सीएम त्रिवेन्द्र-
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। 24 मार्च को लॉकडाउन के स्वरूप में बदलाव को लेकर संदेश जारी हुआ। वीडियो देखकर आगे भी पढ़िए 5 और बड़ी बातें।

6- अब नियम तोड़े तो कार्रवाई-
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
7- डीएम और पुलिस सख्त-
जिलाधिकारियों और पुलिस को कहा गया है कि नियम तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाए।
8- ऐसा चलता रहेगा-
यही व्यवस्था अगले कुछ दिनों तक चलेगी। अगर बदलाव करने की जरूरत महसूस हुई तो व्यवस्था को बदला जाएगा।
9- राशन-पानी की कमी नहीं-
जनता को सरकार आश्वस्त करती है कि आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं होने दी जाएगी।
10- आप भी जिम्मेदारी समझें-
प्रदेश की जनता को यह समझना होगा कि स्थिति बेहद गंभीर है। उन्हीं के हित के लिए सरकार इस तरह के कड़े फैसले ले रही है।