उत्तराखंड: कोरोना को लेकर त्रिवेन्द्र कैबिनेट की मीटिंग, 8 बड़े फैसले लिए गए..पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड में कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन है। इस बीच सीएम त्रिवेन्द्र कैबिनेट की मीटिंग में बड़े फैसले लिए गए हैं। आप भी जानिए
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: Coronavirus Uttarakhand:Trivendra cabinet meeting coronavirus
Image: Coronavirus Uttarakhand:Trivendra cabinet meeting coronavirus

देहरादून: आज शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने सचिवालय मीडिया सेंटर में कोरोना वाइरस कोविड 19 के बचाव के सम्बंध में सरकार द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों की जानकारी दी। आप भी जानिए
1- सरकारी 4 मेडिकल कालेज देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर, अल्मोड़ा को मुख्य रूप से कोरोनो उपचार के लिये रखा जाएगा। शेष विभागों को अन्य हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाएगा।
2- कोरोना के टेस्ट के लिये दो अन्य सेंटर आई आई पी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम और एम्स के लिये अनुमोदन प्रदान किया गया।
3- श्रीनगर ,हल्द्वानी और दून मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष को आगामी 3 माह के लिये इंटरव्यू द्वारा डॉक्टर की भर्ती पदों के सापेक्ष करने के अधिकार दिया गया। तथा 3 माह के DM चिकित्सालयो में अपने स्तर से भी भर्ती कर सकते हैं।
4- पूर्व में 555 अस्थाई पदों के सापेक्ष विज्ञापित 314 पदों का इंटरव्यू चल रहा है। शेष पदों पर भर्ती के लिये विज्ञापन निकालने की जरूरत नहीं होगी।
5- सृजित 958 रिक्त पदों के सापेक्ष 479 सर्जन को 11 माह के रखने की अनुमति।
6- उधमसिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल और देहरादून 4 जनपदों के DM को 3 करोड़ रुपये और अन्य DM को 2 करोड़ रुपये असंगठित मजदूर की तात्कालिक मदद हेतु फंड दिया जाएगा।
7- गेंहू की खरीद मूल्य 1925 प्रति क्विंटल पर 20 रुपये प्रति क्विंटल वृद्धि की जाएगी।
8- अप्रेल के प्रथम सप्ताह तक 3 माह का एडवांस राशन सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें - ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का पहला स्टेशन बनकर तैयार, देखिए शानदार वीडियो