आज रात 12 बजे से पूरा भारत 21 दिन के लिए लॉकडाउन : पीएम मोदी..देखिए वीडियो

देश के पीएम मोदी ने देश के नाम संदेश दिया है कि पूरे देश में आज रात 12 बजे के बाद 21 दिन का लॉकडाउन होगा।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: Coronavirus Uttarakhand:21 days lockdown in india
Image: Coronavirus Uttarakhand:21 days lockdown in india

देहरादून: देश ही नहीं बल्कि दुनिया कोरोना वायरस के महासंकट से जूझ रही है। ऐसे में पीएम मोदी देश के सामने आए और कहा कि आज रात 12 बजे के बाद से पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन होगा। घर से बाहर निकलना क्या होता है, यह 21 दिन के लिए भूल जाइए। प्रधानमंत्री ने कहा- हिंदुस्तान को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से देश में पूरी तरह लॉकडाउन होगा। ये जनता कर्फ्यू से ज्यादा सख्त होगा। ये 21 दिन का होगा। पीएम मोदी का कहना है कि मेडिकल सुविधाएं मिलती रहेंगी, स्वास्थ्य सेवाएं इस वक्त सभी राज्यों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में हर कोई देशवासियों के साथ खड़ा है। राशन, दूध की दुकानें आपके लिए खुली रहेंगी। मोदी ने कहा कि ऐसे समय में ये ध्यान रखिए कि अफवाहें बड़ा जोर पकड़ती है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह से बचें।