Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: कोरोना वायरस के चलते देश में लोगों जहां के तहां फंस गए है। लोगों को खाना और अन्य जरुरी सामान पहुंचाने के लिए सरकार और जिला प्रशासन प्रयासरत है। वहीं, आमलोग भी किसी न किसी रुप में फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं। इस कड़ी में समाज सेवा के लिए द हंस फाउंडेशन ने माता मंगला एवं भोले जी महाराज के निर्देशों पर कोरोना वायरस के चलते फंसे देश के नागरिकों को सहयोग के लिए ऑपरेशन नमस्ते अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के माध्यम से देश में गरीब और निर्धन लोगों को उनके घरों तक सोशल नेटवर्किंग द्वारा खाद्य आपूर्ति की जा रही है। उत्तराखंड में दुर्गम क्षेत्रों में बसे गाँवों तक हंस फाउंडेशन की टीमों द्वारा डिजिटल इंडिया के तहत निरंतर मदद पहुँचाई जा रही है। हंस फाउंडेशन कोरोना वायरस से निपटने के लिए उत्तराखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका रहा है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में सतपुली में स्थित 'हंस फाउंडेशन जरनल अस्पताल' के साथ-साथ हंस फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित,उत्तराखंड के 06 अस्पतालों में कोरोना वायरस से लड़ने की व्यवस्था की जा रही है। आगे भी पढ़िए नमस्ते अभियान के बारे में