Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हरिद्वार: दिल्ली के निजामुद्दीन में जो हुआ, उससे देश शर्मिंदा भी है और डरा हुआ है। तब्लीगी जमात के मरकज में करीब 1700 लोग जमा हुए और 24 लोग अब तक कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले हैं। खुद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंदर जैन ने इस बात की जानकारी दी है। अब इसी जमात से उत्तराखंड के लिए भी बेहद बुरी और डराने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि उत्तराखँड के अलग अलग जिलों से करीब 35 लोग इस जमात में शामिल हुए थे। अकेले हरिद्वार जिले से इस जमात में 11 लोगों के शामिल होने की खबर है। ज़रा सोचिए ये मामला कितना भयानक हो सकता है। तब्लीगी जमात के मरकज मामला तब सामने आया , जब दिल्ली में 64 साल के एक शख्स की मौत हुई।वो शख्स कोरोना वायरस से पॉजिटिव मिला था। इसके बाद तो हड़कंप मच गया था। 33 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें से कुछ कोरोना पॉजिटिव निकले। आगे पढ़िए