Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड कोरोना से लगातार लड़ रहा है। यहां कोरोना पॉजिटिव केसेज की संख्या सात हो गई है। रविवार को सेना के सूबेदार में कोरोना की पुष्टि होने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। प्रदेश में सेना के जवान में कोरोना संक्रमण का ये पहला मामला है। अब प्रशासन उन सभी लोगों को ट्रेस करने की कोशिश में जुटा है, जो कोरोना संक्रमित सूबेदार के संपर्क में आए थे। इनके स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी। इसी बीच पता चला है कि 15-16 मार्च को सूबेदार ने चकराता में एक दुकान से सामान खरीदा था। जानकारी सही पाए जाने पर दुकानदार को परिवार सहित होम क्वॉरेंटीन किया जाएगा। कोरोना पॉजिटिव पाया गया सूबेदार चकराता स्थित सैन्य संस्थान में पोस्टेड था। अब आगे भी पढ़िए कि इस मामले में क्या क्या नई अपडेट हैं।