उत्तराखंड: एक वाहन में सवार थे 7 युवक, पुलिस ने 14 दिनों के लिए हुए क्वारंटाइन

एक ही गाड़ी में 7 युवक बागेश्वर-पिथौरागढ़ लौट रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने इन्हें रोक लिया। सभी युवकों को 14 दिन के लिए क्वॉरेंटीन केंद्र में ठहराया गया है...
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: Coronavirus Uttarakhand:Seven youths quarantine in bageshwar
Image: Coronavirus Uttarakhand:Seven youths quarantine in bageshwar

बागेश्वर: उत्तराखंड सरकार और प्रशासन करोना को हराने के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं। प्रदेश की सीमा सील कर दी गई है। लोगों को बॉर्डर से वापस लौटाया जा रहा है। दूसरे राज्यों से गांव लौट रहे लोग प्रशासन के रडार पर हैं। इसी कड़ी में बागेश्वर में पुलिस प्रशासन ने 7 युवकों 14 दिन के लिए क्वॉरेंटीन कर दिया। ये सभी युवक एक ही गाड़ी में सवार होकर मध्यप्रदेश से लौट रहे थे। आप जानते ही हैं, कोरोना के चलते देश लॉकडाउन है, पूरे 21 दिन के लिए। लेकिन लोग फिर भी लगातार आवाजाही कर रहे हैं। ऐसे लोगों को पुलिस पकड़-पकड़ कर क्वॉरेंटीन केंद्र भेज रही है। ऐसा करना जरूरी भी है। बागेश्वर में भी यही हुआ। यहां पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान मध्यप्रदेश की एक गाड़ी जिले में दाखिल होती नजर आई। आगे भी पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में दबे पांव घुसने की फिराक में थे 13 जमाती, पुलिस ने किया गिरफ्तार.. देखिए वीडियो
पुलिस ने चेकिंग के लिए वाहन को रोक लिया। पूछताछ की गई तो पता चला कि गाड़ी में सवार सभी युवक मध्यप्रदेश से लौट रहे थे। गाड़ी में बैठे युवकों में से दो युवक पिथौरागढ़ के थे, जबकि दो बागेश्वर के रहने वाले थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि सभी मध्यप्रदेश में काम करते हैं। पुलिस प्रशासन ने सभी युवकों को 14 दिन तक क्वॉरेंटीन रहने के निर्देश दिए हैं। पिथौरागढ़ और बागेश्वर के रहने वाले युवकों का नाम लोकपाल सिंह, कमल सिंह, रमेश सिंह, वीरेंद्र सिंह और नरेंद्र सिंह है। अब इन्हें 14 दिन तक क्वॉरेंटीन रहना होगा। सभी युवकों को पर्यटक आवास गृह में बने क्वॉरेंटीन केंद्र में ठहराया गया है, अवधि पूरी होने के बाद ही इन्हें घर वापस भेजा जाएगा। बता दें कि पर्यटक आवास गृह में दिल्ली, गुड़गांव और मध्य प्रदेश से आए लोगों को रखा गया है। डॉक्टरों की टीम इनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।